बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में लगातार हो रही बारिश आफत बन गई है। खुर्जा क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव में मस्जिद की दीवार भरभरा कर गिर गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में लगातार हो रही बारिश आफत बन गई है। खुर्जा क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव में मस्जिद की दीवार भरभरा कर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ परिवार मस्जिद की दीवार के सहारे टेंट लगाकर रह रहा था। अचानक दीवार गिरने से पूरा परिवार मलबे में दब गया।
हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 2 लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू चलाकर सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सीओ, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ बुधवार को सिसवा विधानसभा के तहसील निचलौल सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। pic.twitter.com/BqDFpiDB03
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026













