बलरामपुर: यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर चला पुलिस का चाबुक, 437 वाहनों का ई-चालान; 53 सीज ड्रंक एंड ड्राइव और मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त अभियान

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने संयुक्त रूप से कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने संयुक्त रूप से कमर कस ली है। गुरुवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कड़े निर्देशन में यातायात पुलिस ने जिले भर में एक बड़ा और सघन विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

यह पूरा अभियान मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी, एआरटीओ, एमआरओ एवं क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उमेश सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ संचालित किया गया।

नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 53 वाहन सीज

विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्त नजर आई। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस , गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वाले और बाइक पर तीन सवारी बैठाने वाले चालकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ ऑन-स्पॉट ई-चालान की कार्रवाई की गई। घोर लापरवाही और जरूरी दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने 53 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया।

ड्रंक एंड ड्राइव और ‘पटाखा’ साइलेंसर पर कड़ा एक्शन

यातायात पुलिस ने इस अभियान के तहत ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ (शराब पीकर वाहन चलाना) के खिलाफ विशेष रूप से चेकिंग की। इसके साथ ही सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले और बुलेट आदि गाड़ियां में मॉडिफाइड (पटाखा) साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ भी सघन चेकिंग कर सख्त कार्रवाई की गई।

आंकड़ों में पुलिसिया कार्रवाई

कुल ई-चालान: 437 वाहन सीज वाहन: 53 गाड़ियां जुर्माना ₹ 8,17,500.00 (आठ लाख सत्रह हजार पांच सौ रुपये)

सुरक्षित सफर के लिए किया जागरूक, भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान

कार्रवाई के साथ-साथ यातायात पुलिस ने आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित प्रयोग के फायदे बताए और सुरक्षित वाहन संचालन हेतु प्रेरित किया ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

बलरामपुर यातायात पुलिस की अपील सभी नागरिक अनुशासित होकर यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन कतई न चलाएं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु इस प्रकार के औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: बटौरा से जनकपुर तक कच्ची सड़क को पिच कराने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले ग्रामीण, डीएम ने दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश