जौनपुर
जौनपुर जनपद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की राह देख रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की राह देख रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए आधिकारिक प्रवेश विवरणिका (Information Brochure) का विमोचन गुरुवार दोपहर 12:00 बजे माननीय कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह द्वारा किया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए दाखिले की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पारदर्शी और सरल होगी प्रवेश प्रक्रिया: कुलपति
प्रवेश विवरणिका का विमोचन करते हुए कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह प्रवेश विवरणिका छात्रों के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता मानदंडों, शुल्क संरचना (फीस) और महत्वपूर्ण तिथियों सहित सभी आवश्यक जानकारियों का एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रामाणिक स्रोत है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस बार प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें अभ्यर्थी: प्रो. मिथिलेश सिंह
प्रवेश समिति के संयोजक प्रोफेसर मिथिलेश सिंह ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न स्नातक , स्नातकोत्तर और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित की जाएगी। उन्होंने सभी आवेदकों और अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश से संबंधित नवीनतम सूचनाओं, महत्वपूर्ण तिथियों और अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।
विमोचन के अवसर पर ये रहे मौजूद
प्रवेश विवरणिका के इस गरिमामयी विमोचन अवसर पर विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. गिरिधर मिश्रा, कुलसचिव डॉक्टर विनोद कुमार सिंह, सचिव अजीत सिंह, डॉक्टर धीरेंद्र चौधरी और डॉक्टर सुधीर चौरसिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्राध्यापक उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ बुधवार को सिसवा विधानसभा के तहसील निचलौल सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। pic.twitter.com/BqDFpiDB03
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026













