GK Questions : प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन थीं? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Voice Of News 24 

24 Sep 2024 00:01 AM

शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

प्रश्न 1 : प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन थीं?

उत्तर : मीरा कुमार
ये लोकसभा (भारतीय संसद का निचला सदन) के लिए पाँच बार चुनी गई हैं। मीरा कुमार 3 जून, 2009 को निर्विरोध लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गईं।

 

प्रश्न 2 : भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?

उत्तर : सी. वी. रमन
इन्हें प्रकाश के प्रकीर्णन और उसके प्रभाव की खोज के लिए सन् 1930 ई० में भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

 

प्रश्न 3 : भारत के प्रथम सिख प्रधानमंत्री?

उत्तर : डॉ॰ मनमोहन सिंह
सरदार मनमोहन सिंह इस देश के प्रथम सिख प्रधानमंत्री बने। पढ़े लिखे, विश्व विख्यात अर्थशास्त्री, इनको बिना PR तंत्र के दुनिया भर के राजनेता अपना गुरु बुलाते थे।

प्रश्न 4 : राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात कितना है?

उत्तर : 3 : 2
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज अर्थात तिरंगा के लंबाई और चौड़ाई का अनुपात क्रमशः 3 : 2 है।

प्रश्न 5 : भारत में सबसे अधिक कहाँ सौर ऊर्जा उत्पादन होता है ?

उत्तर : राजस्‍थान

यहां सर्वाधिक 1264 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन हुआ। इसके बाद क्रमश: गुजरात (1024 मेगावाट), मध्य प्रदेश (679 मेगावाट), तमिलनाडु (419 मेगावाट) हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ ने 73.18 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.