महराजगंज पहुंचे प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ,सुनी लोगों की समस्याएं

Voice Of News 24

23 Set 2024 PM

महराजगंज

महराजगंज जिले के प्रभारी मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सोमवार को मलीन बस्तियों का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के प्रभारी मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सोमवार को मलीन बस्तियों का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

दौरे के दौरान सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने प्रभारी मंत्री को क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराया और एक मांग पत्र सौंपा। इसमें प्रमुख रूप से हनुमानगढ़ी चौराहे से कमता चौराहे और चौक चौराहे से एसएसबी कैंप तक के जर्जर मार्गों का मुद्दा उठाया, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है और रोज़ाना हादसे हो रहे हैं। विधायक ने इन सड़कों के शीघ्र निर्माण की मांग की।

इसके अलावा, उन्होंने पकड़ी खुटहा के बीच अंग्रेजों के समय से बने बलिया नाला पुल के ध्वस्त होने की समस्या पर जोर दिया। पुल पिछले चार वर्षों से टूटा हुआ है, जिसके कारण पनियरा ब्लॉक का मुख्यालय से संपर्क कट गया है, और सैकड़ों गांवों के लोगों को 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ने इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर द्विवेदी, और अन्य स्थानीय नेता और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

 

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.