Voice Of News 24

21 Sep 2024 14:39 PM
निचलौल (महाराजगंज)
महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से दो घर जल गए हैं। परिजनों समेत अन्य ग्रामीणो में अफ़रा-तफ़री मच गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

निचलौल कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा मिश्रौलिया में शुक्रवार की देर रात एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया जिससे दो घर जलकर राख हो गए। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार मिश्रौलिया गांव के निवासी श्याम लाल की पत्नी खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस लीकेज हो गया जिसके कारण भयानक आग लग गयी। आस-पास के लोग जब तक आग पर काबू पाने के लिए सोचते तब तक नंदलाल और श्यामलाल का घर जलकर राख हो गया। बाद में इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गांव के लोगों की सहायता से आग को बुझाया गया।
महराजगंज : भू माफियाओं में खत्म हुआ योगी के बुलडोजर का खौफ, फर्जी दस्तावेज से हड़प लिया जायदाद
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 21, 2024













