GK Questions : भारत में राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Voice Of News 24 

18 Sep 2024 01 :06 PM

शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

1-  विश्व का सबसे अधिक सिंचित देश कौन सा है –

उत्तर –    चीन

चीन दुनिया का सबसे बड़ा सिंचित देश है. चीन की सिंचाई दर दुनिया के औसत से 2.68 गुना ज़्यादा है.

 2-विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा कौन सा है –

  उत्तर – सुंदरवन

सुंदरवन दुनिया का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है. इसे गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा भी कहा जाता है. यह डेल्टा भारत और बांग्लादेश में फैला है. सुंदरवन डेल्टा, गंगा, ब्रह्मपुत्र, और मेघना नदियों के मिलने से बना है. यह दुनिया के सबसे उपजाऊ इलाकों में से एक है

3-माउंट एवरेस्ट पर सबसे पहले चढ़ने वाले पहले भारतीय व्यक्ति कौन थे –

उत्तर –अवतार सिंह चीमा

अवतार सिंह चीमा (1933-1989) माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले भारतीय और दुनिया के 16वें व्यक्ति थे।

4-हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने वाला उपकरण है

उत्तर –.पेसमेकर

हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने वाला उपकरण पेसमेकर है. यह एक छोटा उपकरण है जिसे सर्जरी के ज़रिए छाती में लगाया जाता है. पेसमेकर में लगे तारों को हृदय की मांसपेशी में डाला जाता है. ये तार हृदय की गति को ठीक करने के लिए विद्युत संकेत देते हैं

5-भारत में सबसे अधिक सिंचित राज्य कौन सा है –

उत्तर –उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में भारत का सबसे ज़्यादा नलकूप सिंचित क्षेत्र है. यहां 93-84 लाख हेक्टेयर ज़मीन पर ट्यूबवेल से सिंचाई होती है

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.