गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 16 सितंबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24 

16 Sep 2024 00:01 AM

आईए जाने कि आज 16 सितंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

  • 1908 – ‘जनरल मोटर्स निगम’ की स्थापना की गई।

16 सितंबर, 1908 को विलियम सी. ड्यूरेंट और चार्ल्स स्टीवर्ट मॉट ने जनरल मोटर्स (जीएम) की स्थापना की थी. शुरुआत में यह ब्यूक के लिए एक होल्डिंग कंपनी थी. जीएम दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्माताओं में से एक है

 

  • 2008 – भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचइएल या भेल) भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग व विनिर्माण क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है।2008 में आज ही के दिन भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार दिया गया था।

 

  • 1975 – पुष्कर सिंह धामी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं।

पुष्कर सिंह धामी (जन्म 16 सितंबर 1975) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं, जो 2021 से उत्तराखंड के 10वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

 

  • 1981 – गीता रानी – भारत की महिला भारोत्तोलक हैं।

गीता रानी (जन्म 16 सितंबर 1981) एक भारतीय भारोत्तोलक हैं। उन्होंने 2006 के राष्ट्रमंडल खेलों में महिला +75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2004 में एशियाई चैम्पियनशिप में तीन रजत पदक और 2003 में हैदराबाद में आयोजित एफ्रो-एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।

 

  • 2017 – अर्जन सिंह – भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे।

भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह एक भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ वायु अधिकारी थे। 1964 से 1969 तक, उन्होंने वायु सेना के तीसरे प्रमुख के रूप में कार्य किया

भारतीय वायु सेना के एकमात्र अधिकारी थे जिन्हें मार्शल ऑफ द एयर फोर्स (पांच सितारा रैंक) पर पदोन्नत किया गया था। 16 सितंबर 2017 को 98 वर्ष की आयु में इनका निधन हुआ।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.