सिद्धार्थनगर : सरकारी धान क्रय पर करीब 1 करोड़ 46 लाख रुपए का गबन करने वाले दो इनामिया आरोपी गिरफ्तार

Voice Of News 24 

14 Sep 2024 00:02 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाना अंतर्गत क्षेत्र में सरकारी धान क्रय पर कुल लगभग 1 करोड़ 46 लाख का गबन करने वाले 25-25 हजार के इनामिया दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के विकास खंड मिठवल के सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार ने 10 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि करीब 80 लाख और 65 लाख रुपये की धान खरीदी में गबन किया गया है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी थी।

 

पूछताछ में क्या बताया

एसपी प्राची सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त अच्युतानंद मणि त्रिपाठी ने बताया कि वह मिठवल के नेउसा विकास खंड में धान क्रय केंद्र का प्रभारी था। उसने किसानों से 10,340 क्विंटल धान खरीदा, लेकिन मिल को सिर्फ 6,885.650 क्विंटल धान भेजा। बाकी 3,454.350 क्विंटल धान नहीं भेजा गया। जिसका मूल्य 80,48,635 रुपये है। उसने केवल 1 लाख रुपये जमा किए। बाकी 79,48,635 रुपये नहीं जमा किए।

मामला दर्ज  किया गया बांसी थाने में

दूसरे अभियुक्त शिवानंद मणि त्रिपाठी ने बताया कि वह मिठवल के जीवा विकास खंड में धान क्रय केंद्र का प्रभारी था। उसने किसानों से 10,031 क्विंटल धान खरीदा। लेकिन मिल को सिर्फ 7,170 क्विंटल धान भेजा। बाकी 2,861 क्विंटल धान नहीं भेजा गया। जिसका मूल्य 66,66,130 रुपये है। उसने भी सिर्फ 1 लाख रुपये जमा किए और बाकी 65,66,130 रुपये नहीं जमा किए। दोनों के खिलाफ बांसी थाने में मामला दर्ज किया गया।

सरकारी धान क्रय पर करीब 1 करोड़ 46 लाख रुपए का गबन करने वाले दो इनामिया आरोपी गिरफ्तार में सिद्धार्थनगर पुलिस बड़ी सफलता मिली है

 

Siddharthnagar News

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]