Voice Of News 24

13 Sep 2024 22:51 PM
कोठीभार (महराजगंज) :
महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सबया ढाले के पास एक युवक ट्रेन के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार सबया के निवासी रामानंद रेलवे ट्रैक पर गया हुआ था, और ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाइक और साइकिल आमने-सामने से टकराईं, जिससे तीन लोगों की हालत हुई गंभीरhttps://t.co/s2AozNQyur
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 13, 2024












