बाइक और साइकिल आमने-सामने से टकराईं, जिससे तीन लोगों की हालत हुई गंभीर

Voice  Of News 24

13 Sep 2024 22:38 PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में सडक हादसे का ग्राफ चोटी पर पहुंच चुका है। यहां लगातार सड़क दुघर्टनाएं घटित होती रहती है। आज एक और दुर्घटना ने लिया जन्म। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महाराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा मिश्रौलिया मे आज मोटरसाइकिल और साइकिल की आमने-सामने से टक्कर हो गई जिससे तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के द्वारा तीनों को सीएचसी निचलौल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार मोटरसाइकिल सवार अब्दुल करामात (20) पुत्र मुनीर, साहिल(19) पुत्र टीपू दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे जबकि भुअर (70) साइकिल पर सवार थे। तीनों ग्राम सभा मिश्रौलिया के बताए जाते हैं।

 

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.