सिद्धार्थनगर : बढ़नी क्षेत्र में खिलाड़ियों को मिला तोहफा, सांसद जगदंबिका पाल ने मिनी स्टेडियम का किया भूमिपूजन

Voice Of News 24 

13 Sep 2024 22:10 PM

बढ़नी (सिद्धार्थनगर) 

सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी क्षेत्र अंतर्गत सांसद ग्राम पंचायत चदई बढ़नी में सांसद जगदंबिका पाल ने मिनी स्टेडियम का किया भूमिपूजन किया है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों के साथ ही अन्य क्षेत्रीय खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत चदई में सांसद जगदंबिका पाल ने मिनी स्टेडियम का किया भूमिपूजन किया है। भूमिपूजन के उपरांत जनसभा को सम्बोधित किया।
मिनी स्टेडियम के कार्यक्रम का सचालन खंड विकास अधिकारी मुरली मनोहर मिश्रा द्वारा किया गया, और कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की जनता,भाजपा नेता व क्षेत्रीय ग्राम प्रधान ब्लॉक कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।नगर पंचायत बढ़नी अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद स्वास्थ्य और शरीर को मजबूती प्रदान करता है। लोग निरोग रहेंगे और नवयुवकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

 

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि माफी का तलबगार हूं देर से आने को वहीं युवा मंडल दल तारीफ करते हुए कहा कि युवा मंडल का उत्साह देखने को मिल रहा है जिस अनुशासन से इस कार्यक्रम को सफल बना रहे और कहा मिनी स्टेडियम मिल का पत्थर साबित होगा युवक खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे और युवा पीढ़ी से यह भी कहा कि अपने जीवन में योग का हिस्सा जरूर बनाएं इससे आगे चलकर स्वास्थ्य की स्थिति हमेशा सामान्य रहेगी

इस कार्यक्रम में साधना चौधरी, ग्राम प्रधान परवेज, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, ग्राम सचिव उदय प्रताप गौतम,एपीओ सिराज अहमद, संजय सिंह, दिनेश सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.