महराजगंज : करीब ढाई टन लाल चंदन की लकड़ी को कस्टम विभाग ने किया बरामद, लगभग ढाई करोड आंकी जा रही बरामद लकड़ी की कीमत

Voice Of News 24 

12 Sep 2024 22:36 PM

महराजगंज 

महाराजगंज जिले में नेपाल-भारत के सोनौली बॉर्डर से सटे कस्टम विभाग ने ढाई करोड़ रुपए की लाल चंदन की लकड़ी बरामद किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महाराजगंज के नेपाल-भारत सीमा के सोनौली सीमा पर कस्टम विभाग ने एक नेपाली नंबर की बंद बाडी ट्रक से लाल चंदन की लकड़ी बरामद की है। चंदन की लकड़ी ट्रक की छत में बने एक खास जगह पर छुपा कर रखी गई थी। लकड़ी सहित ट्रक को कबजे में लेते हुए कस्टम विभाग ने सोनौली में स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में चंदन की लकड़ी बारामद की है। कस्टम के डीसी वैभव सिंह द्वारा दी गई जानकारी अनुसार नेपाली नंबर की गाड़ी और गोदाम में छापेमारी कर लगभग ढाई टन लाल चंदन की लकड़ी बरामद किया गया है जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड रुपए बताई जा रही है ।

इस पूरे प्रकरण में कस्टम डीसी वैभव सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि नौतनवा से नेपाल लाल चंदन की लकड़ी एक ट्रक में जा रही है जिसके बाद ट्रक जांच की गई तो उसमें लाल चंदन की लकड़ी बरामद हुई इसके बाद एक गोदाम में भी छापेमारी की गई जहां से भारी मात्रा में लाल चंदन की लकड़ी बरामद हुई। कुल ढाई टन चंदन की लकड़ी बरामद हुआ है जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड रुपए बताई जा रही है। वही इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]