Voice Of News 24

12 Sep 2024 21:04 PM
ठूठीबारी (महराजगंज)
महराजगंज जिले में चोरी के साथ-साथ इससे जुड़े विभिन्न प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं। आज व्यापारियों ने जाली नोट की जालसाजी करने वाले एक जालसाज को पकड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी मंडी में पांच-पांच सौ के जाली नोट के साथ व्यापारियों ने एक जालसाज को दबोचा।
दबोचा गया जालसाज मंडी के दुकानदार को जाली नोट देकर खरीदारी कर रहा था तभी दुकानदार ने उसे पकड़ लिया, और जाली नोट समेत व्यापारियों ने पकड़ें गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ में जुट गई है।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 12 सितंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/KQLvrDF69X
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 11, 2024












