Voice Of News 24
12 Sep 2024 21:06 PM
नौतनवां (महराजगंज)
महराजगंज जिले के नौतनवां क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी द्वारा आधार कार्ड सुधार एवं नया आधार बनाने का आज वृहस्पतिवार को दिया गया था आदेश, लेकिन आधार कार्ड बनाने वालो का नहीं चला पता, लोगों में मच गई खलबली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आधार कार्ड किसी भी भारतीय नागरिक के लिए सबसे अहम दस्तावेजों में से एक है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) आधार कार्ड को जारी करती है। आधार में बॉयोमेट्रिक, एड्रेस और 12 अंकों का यूनिक नंबर आदि की जानकारी होती है। सरकार योजनाओं से लेकर स्कूल में बच्चों के एडिमिशन तक के लिए इसकी मांग की जाती है।
जनता का कहना है कि आधार के बिना हमारे कई काम अटक जाते हैं। ऐसे में किसी भी शख्स के लिए आधार कार्ड बनवाना और उसमें सही जानकारियों को अपडेट करके रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अक्सर देखने को मिलता है कि लोगों को आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं या फिर कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज बृहस्पतिवार को भैसहियां पाठक प्राथमिक विद्यालय गांव में आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाने का निर्देश दिया गया था, जिससे आधार कार्ड सुचारु रुप से बन सके, लेकिन अभी तक स्थानीय चिन्हीकरण स्थान पर आधार कार्ड बनाने वाले लोग नहीं पहुंचे।
अपर जिलाधिकारी द्वारा पहले ही पत्र जारी कर जनपदवासियों को अवगत करा दिया गया था, कि बृहस्पतिवार को भैसहियां पाठक के प्राथमिक विद्यालय में आधार कार्ड सुधार एवं नया आधार कार्ड बनाने हेतु कैंप लगाया जायेगा, जिसके कारण दूर-दराज से लोग अपने छोटे-छोटे बच्चे, बच्चियां, और परिवार के अन्य सदस्यों के संग बृहस्पतिवार को भोर में ही बड़ी संख्या में पहुंच गए थे, और आस लगाए थे कि आज मेरे समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन समस्या का समाधान होने के बजाय उनकी समस्यायएं दो गुनी हो गई, पहले तो बिना खाना खाए वहां लोग दूर-दूर से पहुंच गए और दूसरे उनका काम नहीं हुआ, जिससे लोगों में काफी निराशा व्याप्त हो गई।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर किस तरह से होगा आम जनमानस के समस्या निदान, जब उनकी समस्यायों पर नहीं जा रहा संबंधित अधिकारियों का ध्यान, यदि ध्यान जा भी रहा तो कुछ कर्मचारी उस ध्यान को भटका कर लोगों की समस्याएं बढ़ा दें रहे हैं।
यदि देखा जाए तो अपर जिलाधिकारी महराजगंज के आदेश का अवहेलना हो रहा है, जिसकी मात जनता को झेलना पड़ रहा है।
इस संबंध में उपस्थित लोगों का कहना है कि अभी तक मौके पर आधार कार्ड बनाने वाली टीम नहीं पहुंचीं है। पांच बजे तक सभी ग्रामीण हतास निराश और लाचार होकर अपने अपने गांव को चल दिए हैं।
महराजगंज : कार की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध की हुई मौतhttps://t.co/j3oPPvBApL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2024

















