महराजगंज : फरेंदा न्यायालय से कांग्रेस विधायक विरेंद्र चौधरी को मिली राहत तो समर्थकों के हौसले बुलंद

Voice Of News 24 

11 Sep 2024 22:49 PM

फरेंदा (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के फरेंदा कोर्ट ने कांग्रेस विधायक को किया तलब, 2015 में सड़क जाम करने के मामले में आरोपी हैं, विधायक विरेंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दी जमानत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कहते हैं, सत्य का मार्ग मुसीबतों भरा होता है, लेकिन पराजय का नाम इस मार्ग पर सुनने को नहीं मिलते, जिसका उदाहरण आज देखने को मिल गया है। दरअसल महराजगंज के फरेंदा से कांग्रेस विधायक को एक मामले आज कोर्ट में पेश होना पड़ा। 2015 में विधायक ने जनहित के मुद्दों पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। इस मामले में प्रशासन ने उन्हें दोषी ठहराते हुए विधिक कार्रवाई की थी। इसके बाद बार-बार बुलाने के बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद विधायक के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।

विधायक के अधिवक्ता प्रेम सिंह ने बताया कि 2015 में कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी द्वारा महदेवा से समरधीरा मार्ग को जाम किया गया था। इसके बाद फरेंदा थाना के तत्कालीन थानेदार रफीक अहमद ने विधायक समेत 6 लोगों के खिलाफ़ धारा 143, 147, 188, 342 आईपीसी एवं 123 लोक प्रतिनिधित्व के तहत केस दर्ज किया था। विधायक आज फरेंदा के न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज अखिल निझावन कोर्ट में पेश हुए। समर्थकों को जुटी भीड़

9 वर्ष पहले राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के मामले में विधायक वीरेंद्र चौधरी को न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा ने 20-20 हजार रुपए व दो जमानतदार के आधार पर रिहा कर दिया। विधायक के न्यायालय में पेश होने की जानकारी समर्थकों को मिली तो न्यायालय परिसर के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, और जब न्यायालय से जब विधायक विरेंद्र चौधरी के रिहाई की खबर निकलकर सामने आई तो उनके समर्थक खुशी से झूम उठे।

 

Maharajganj  News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.