महराजगंज : प्रधानमंत्री आवास सर्वेक्षण 2024 को सफल बनाने के लिए विकास भवन में की गई बैठक

Voice Of News 24 

11 Sep 2024 22:18 PM

महराजगंज 

महराजगंज के विकास भवन में पीएम आवास सर्वेक्षण 2024 को सफल बनाने के दृष्टिगत की गई बैठक, किन-किन मुद्दों पर छिड़ी चर्चा? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज बुधवार को महराजगंज के विकास भवन में प्रधानमंत्री आवास सर्वेक्षण 2024 को सफल बनाने हेतु की गई बैठक। इस बैठक में सभी बीडीओ एडीओ,ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सीडीओ अनुराग जैन ने चेताया की पहले जो किया उसमें सुधार कर लीजिए, अपात्रों का चयन होने पर सचिव किसी भी दशा में बखसे नही जाएंगे।

बीडीओ, एडीओ भी होंगे इसके जिम्मेदार। सीडीओ ने बताया आवास प्लस सर्वेक्षण 2018 में नाम जोडने के लिए आवास सर्वे 2024 शुरू किया गया है, सर्वे केवल आवास प्लस एप के माध्यम से किया जायेगा। आवास के लिए फॉर्म नहीं भरा जायेगा
मानकों और शर्तों के लिए नियम पढ़ लें। सर्वे के बाद सूची को पंचायत भवन पर सार्वजनिक भी किया जाएगा। वॉलराइटिंग भी हाेगी, सर्वे की भी जांच होगी,आवास के नाम पर किसी भी प्रकार का कोई फॉर्म/आवेदन फॉर्म नहीं किया जायेगा।

 

Maharajganj News