Voice Of News 24
11 Sep 2024 12:16 PM
शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

प्रश्न 1: भारत में सेब का सबसे अधिक उत्पादक राज्य कौन सा है?
उत्तर : जम्मू-कश्मीर
भारत में सबसे बड़ा सेब का उत्पादक राज्य जम्मू कश्मीर है। यहां 1719.42 टन सेब का उत्पादन होता है। जो 70.54 प्रतिशत है। जबकि सेेब का उत्पादन करने वाला दूसरा सबसेे बड़ा राज्य हिमाचल प्रदेश है। यहां 643.85 टन सेब का उत्पादन होता है। जो 26.42 प्रतिशत है।
प्रश्न 2: उत्तर प्रदेश का प्राचीन नाम क्या था?
उत्तर : युनाइटेड प्रोविंस (संयुक्त प्रांत)
आजादी के पहले उत्तर प्रदेश का नाम युनाइटेड प्रोविंस (संयुक्त प्रांत) था। आजादी के बाद 24 जनवरी, 1950 को इसका नामकरण उत्तर प्रदेश के रूप में किया गया। इस तारीख को ही प्रदेश में स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
प्रश्न 3: भारत में राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर : 22 जुलाई को
भारत में राष्ट्रीय ध्वज दिवस हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता है, यह उस ऐतिहासिक दिन की याद में मनाया जाता है जब भारत की संविधान सभा ने वर्तमान तिरंगे झंडे को देश के आधिकारिक राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था ।
प्रश्न 4:संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् के सदस्यों की कुल संख्या कितनी है ?
उत्तर: 15
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र का भाग है, जिसका उद्देश्य शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। इसमें 15 सदस्य हैं, जिसमें से 5 स्थायी सदस्य हैं जबकि अन्य 10 अस्थायी सदस्य हैं।
प्रश्न 5:अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या होती है–
उत्तर: 15

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 15 होती है. इन न्यायाधीशों को संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद नौ साल के कार्यकाल के लिए चुनती है.
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 11 सितंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/ruboB08dbD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 11, 2024





















