Voice Of News 24

10 Sep 2024 17:30PM
निचलौल (महराजगंज )
महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में मां ठोकर मार बोलेरो चालक हो रहा था फरार, फिर बेटे ने पिछा करते हुए पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा करमाहिया मे झूलनीपुर की तरफ से आ रही बोलेरो ने एक महिला को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो बहुत तेज गति में था और चालक नशे में धूत था।
पूरा घटनाक्रम बीते रात की है। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार महिला को ठोकर मारने के बाद बोलेरो भागने लगा, ग्रामीणों ने इसकी सूचना निचलौल और ठूठीबारी पुलिस को दी, और दूसरी तरफ बेटे ने पिछा करते हुए बोलेरो चालक को पकड़ लिया, मौके पर पहुंची ठूठीबारी पुलिस ने भी घेराबंदी कर ली, और अंत में पुलिस ने बोलेरो सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी अनुसार घायल महिला का इलाज चल रहा है। गिरफ्तार चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर कार्यवाही की गई।
महराजगंज : कूड़े की ढेर में मिला लेहसुन का खेप, लोगों ने बोला धावाhttps://t.co/urwMxf99OK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2024













