Voice Of News 24
09 Sep 2024 23:42 PM
फरेंदा (महराजगंज)
महराजगंज जिले के थाना फरेंदा अंतर्गत क्षेत्र में युवक के मौत का जरिया बना करंट। परिजनों में छाया मातम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज क्षेत्र के फरेंदा अंतर्गत महदेवा दुबे के गोविंदपुर से हृदय विदारक घटना की मिलीं जानकारी। बताया जा रहा है कि घर में काम करते समय एक युवक की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार फरेंदा थाना क्षेत्र के महदेवा दुबे के गोविंदपुर निवासी अनिल (35) सोमवार को दिन में करीब नौ बजे निर्माणाधीन मकान में कुछ काम कर रहे थे। उसी दौरान घर में गुजर रहा तार कटा होने के कारण युवक अचानक करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजनों ने युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिए। युवक के मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। मृतक युवक के दो बच्चे भी हैं।
इस संबंध में सीओ अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महराजगंज : यातायात पुलिस द्वारा की गई वाहनों की चेकिंग, वॉयस आफ न्यूज़ 24 की टीम को दिखाई गई मशीनरी जांचhttps://t.co/rIYSV5R7G1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2024













