Voice Of News 24
09 Sep 2024 11:09 AM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जिले के निचलौल थाना अंतर्गत क्षेत्र में बाइक ने दो युवतियों को ठोकर मार घायल कर दिया, जिससे दोनों युवतियां घायल हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज के निचलौल नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत चिउटहा मार्ग पर एक बाइक सवार ने दो युवतियों को ठोकर मार दिया जिससे दोनों घायल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घायल दोनों युवतियां बहने बताई जा रही हैं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी निचलौल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार बीती रविवार की रात सविता पटेल अपनी मां और छोटी बहन वैष्णवी के साथ चिउटहा मार्ग पर टहलने के लिए निकली हुई थी। अचानक एक बाइक सवार ने दोनों बहनों को ठोकर मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गई।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 8 सितंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/DnmjWcEYUe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2024













