Voice Of News 24
08 Sep 2024 23:46 PM
चौक (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा चौक थाना क्षेत्र में विशेष मुद्दों को लेकर किया गया निरीक्षण। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज जिलाधिकारी अनुनय झा एवं व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा संयुक्त रूप से महंत दिग्विजयनाथ इंडोर स्टेडियम चौक बाजार का निरीक्षण किया गया। डीएम और एसपी द्वारा गहनता से जांच-पड़ताल करने के बाद संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
चौक बाजार में स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा कंपोजिट विद्यालय सोनारी का निरीक्षण किया गया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार डीएम और एसपी ने कंपोजिट विद्यालय सोनारी खास मिठौरा थाना चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी और एसपी द्वारा पूरे परिसर का गहनता से जांच-पड़ताल किया गया। निरीक्षण के तले जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सुन्दरीकरण तथा निर्माणाधीन कार्य का जायजा लिया गया, और गुणवत्तापूर्वक कार्य पूर्ण करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
महराजगंज : गाड़ी साइड लेने के घटनाक्रम में युवक की कर दी गई थी हत्या, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तारhttps://t.co/xdjdN8dQ1X
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2024


















