महराजगंज : बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, गाड़ी की बदल गई हुलिया

Voice Of News 24 

08 Sep 2024 11:51

भिटौली (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के भिटौली थाना अंतर्गत क्षेत्र में अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर पलट गई, मौके पर ही लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज रविवार की सुबह महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर के निकट भैसहां पुल के पास अनियंत्रित होकर बोलेरो बीच सड़क पर पलट गई।

जब स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचकर बोलेरो को सीधा किया। हालांकि इस घटनाक्रम में राहत की बात यह है कि किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बताएं जा रहें हैं, लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।

 

Maharajganj News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.