महराजगंज : निचलौल तहसील पर पहुंचकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीएम किसान सम्मान निधि आवेदन निरस्त हो जाने के संबंध में एसडीएम निचलौल को सौंपा ज्ञापन

Voice Of News 24

07 Sep 2024 18:25 PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के निचलौल तहसील पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि आवेदन निरस्त होने के संबंध में एसडीएम को सौंपें गए ज्ञापन की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिदअली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर पहुंच कर कृषि विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम निचलौल को ज्ञापन दिया।

एसडीएम को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि आखिर महाराजगंज कृषि विभाग द्वारा बार-बार क्षेत्र के किसानों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का ऑनलाइन आवेदन पत्र क्यों निरस्त किया जा रहा है, जबकि क्षेत्र के किसानों के द्वारा सभी कागजात लगाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र ब्लॉक व तहसील से सत्यापन कराकर भेजा जाता है, फिर भी महाराजगंज से बार-बार आवेदन निरस्त कर दिया जा रहा है।

इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के द्वारा 22 जुलाई 2024 को निचलौल एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था, परंतु आज तक निरस्त करने वाले दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं किया हुईं, इस कारण नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा निचलौल तहसील पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम निचलौल को दोबारा ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की गई।इस दौरान आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.