प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

Voice Of News 24 

07 Sep 2024 15:54 PM

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री  मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये पीएमएनआरएफ से बतौर अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया –

“उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी”

“प्रधानमंत्री ने यूपी के हाथरस में हुई दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

 

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]