नया एशियन रिकॉर्ड के साथ प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में हाई जंप में जीता गोल्ड मेडल

Voice Of News 24 

07 Sep 2024 12:14 PM

पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में भारत ने शानदार प्रदर्शन दिखाते कल शुक्रवार भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T64 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में भारत ने शानदार प्रदर्शन दिखाते कल शुक्रवार भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T64 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. प्रवीण ने इस इवेंट के फाइनल में 2.08 मीटर की जंप के साथ ये गोल्ड अपने नाम किया इसी के साथ भारत के झोली में छठा गोल्ड मेडल आ गया है.पिछले पैरालंपिक गेम्स में उनकी झोली में सिल्वर मेडल आया था. प्रवीण के इस मेडल के साथ ही भारत के पदकों की संख्या 26 तक पहुंच गई है और मेडल टैली में भारत फिर से 14वें स्थान पर पहुंच गया है.

 

शुक्रवार 6 सितंबर को पैरालंपिक गेम्स में भारत की झोली में पहला मेडल ही प्रवीण कुमार की बेहतरीन जंप के दम पर आया. प्रवीण ने 2.08 मीटर की जंप की, जिसके दम पर उन्होंने नया एशियन रिकॉर्ड बनाया और साथ ही गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर लिया. प्रवीण ने इस इवेंट में 5 अन्य खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर ये गोल्ड मेडल जीता. अमेरिका के डेरेक लोकिडेंट (2.06 मीटर) ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि 2 खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज पर कब्जा किया. उज्बेकिस्तान के तैमूरबेक गियाजोव और पोलैंड के मेसिएज लेपियाटो ने 2.03 मीटर की जंप के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज जीते.

 

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]