गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 7 सितंबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24 

07 Sep 2024 00:07 AM

आईए जाने कि आज 7 सितंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

7 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 – भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।

 

  • खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचोबीच मौजूद विशालकाय ब्लैक होल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।

खगोलविदों ने आकाशगंगा के बीचोबीच मौजूद ब्लैक होल की तस्वीर ली है. इस तस्वीर को इवेंट होराइज़न टेलीस्कोप (EHT) कलैबरेशन नाम की वैश्विक टीम ने लिया था. इस टीम ने रेडियो टेलीस्कोप के वैश्विक नेटवर्क का इस्तेमाल किया था

  • 1906 – बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।

बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) की स्थापना 7 सितंबर, 1906 को हुई थी. मुंबई के कुछ प्रतिष्ठित व्यापारियों ने इसे शुरू किया था. जुलाई 1969 तक यह बैंक निजी स्वामित्व में था. इसके बाद, 13 अन्य बैंकों के साथ इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया

7 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1963 – नीरजा भनोट- अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका।

नीरजा भनोट। ऐसी एयर होस्टेज जिसने अपनी जान देकर 360 यात्रियों की जान बचाई। भारत सरकार ने उन्हें अशोक चक्र से नवाजा तो अमेरिकी मीडिया ने उनकी बहादुरी को सराहते हुए हिरोइन ऑफ हाईजैक का खिताब दिया। 7 सितंबर 1963 को चंडीगढ़ में पैदा हुईं नीरजा भनोट ने बहादुरी का इतिहास रचते हुए अपनी जान दे दी।

  • 1917 – बानो जहाँगीर कोयाजी- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ।

बानो जहांगीर कोयाजी (7 सितंबर 1917 – 15 जुलाई 2004) एक भारतीय चिकित्सक और परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण में कार्यकर्ता थीं । वह पुणे में किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल की निदेशक थीं, और उन्होंने भारत के तीसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम शुरू किए। वह केंद्र सरकार की सलाहकार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ बन गईं।

 

Voice Of News 24