सिद्धार्थनगर : स्वाभिमान समिति का 20वां मनाया गया स्थापना दिवस

Voice Of News 24 

04 Sep 2024 22:47 PM

उसका बाजार (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के उसका बाजार में धूमधाम से मनाया गया 20वां स्वाभिमान समिति स्थापना दिवस। इस दौरान तमाम लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम में पेश की भागीदारी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उसका बाजार के स्थानीय कस्बे में स्थित स्वाभिमान समिति का 20वां स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया। माँ सरस्वती का पूजन एवं अर्चन करते हुए अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया। स्वाभिमान समिति के प्रबंधकारणी समिति के सभी सदस्यों का स्वागत अध्यक्षा ममता वर्मा द्वारा करते हुए स्वाभिमान समिति के लक्ष्य उद्देश्य और विजन को बताया गया। वहीं संस्था सचिव विनोद प्रजापति द्वारा 20 वर्षों के यात्रा पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने बताया की स्वाभिमान समिति ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है, जैसे कि आपदा प्रबंधन,शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, और महिला सशक्तिकरण के साथ में फिजिकल शिक्षा (खेल) सम्बन्धित कार्य जनपद में कारगर साबित हुआ है।

सहायक विकास अधिकारी आई एस बी प्रमोद कुमार ने कहा “हमें गर्व है कि यह संस्था इतना कुछ हासिल किया है। संस्था का लक्ष्य समाज के लिए बेहतर भविष्य बनाना है, और हमें विश्वास है कि हमारे प्रयासों से यह संभव होगा।”

इस दौरान कोषाध्यक्ष अजय पटेल, बोर्ड मेंबर देवेंद्र श्रीवास्तव, विनय प्रजापति, संध्या देवी, राम अवतार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.