महराजगंज : बैल ने वृद्ध के उपर किया हमला, गंभीर रूप से घायल हुआ वृद्ध

Voice Of News 24 

04 Sep 2024 22:23 PM

निचलौल (महाराजगंज) 

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में बैल ने वृद्ध व्यक्ति को कर दिया घायल, जिला अस्पताल के लिए किया गया रेफर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा करमाहिया मे बुधवार को एक बैल के हमले से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने आनन फानन में घायल वृद्ध को इलाज के लिए सीएचसी निचलौल लेकर ले गए,जहां चिकित्सकों ने घायल वृद्ध का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार वृद्ध रामविलास (70) पुत्र वनराज निवासी करमाहिया का बताया जा रहा है।

 

 

Maharajganj News