GK Questions : दुनिया की सबसे बड़ी जेल कौन सी है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Voice Of News 24 

04 Sep 2024 21:02 PM

शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

1 प्रश्न : तीर्थों का राजा किसे कहते हैं?

उत्तर – प्रयागराज

प्रयागराज गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम स्थल है। इस शहर को तीर्थराज या त्रिवेणी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म के लिए यह प्रमुख स्थान है। इतिहासकारों के मुताबिक प्रयाग की प्रारंभिक बस्तियों को आर्यों ने स्थापित किया था।

2 प्रश्न : अर्जुन पुरस्कार किसे दिया जाता है?

उत्तर – खिलाड़ियों को

अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों को दिये जाने वाला एक पुरस्कार है जो भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था। पुरस्कार स्वरूप पंद्रह लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

प्रश्न 3 : भारत में सबसे बड़ी जेल कौन सी है?

उत्तर – तिहाड़ जेल

तिहाड़ जेल दुनिया की सबसे बड़ी जेल से। यह भारत में है। तिहाड़ जेल 1957 से अस्तित्व में है, और इसमें 5200 कैदियों को रखने की क्षमता है।

4 प्रश्न : भारत में ब्लू सिटी के नाम से किस शहर को जाना जाता है?

उत्तर : जोधपुर (राजस्थान)

भारत में ब्लू सिटी के नाम से राजस्थान के जोधपुर शहर को जाना जाता है। जोधपुर, थार रेगिस्तान के किनारे बसा हुआ है और यहां की इमारतों के नीले रंग के कारण इसे ब्लू सिटी कहा जाता है।

5 प्रश्न : भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन सी है?

उत्तर : अरावली पर्वत

अरावली पर्वत श्रृंखला, भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला है। यह राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, पाकिस्तान के पंजाब और सिंध में फैली हुई है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.