GK Questions : दुनिया का सबसे बड़ा फल कौन सा है? सोचने की शक्ति बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Voice Of News 24 

29 Aug 2024 02:08 AM

शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

 

1 .प्रश्न :क्षेत्रफल के अनुसार भारत का विश्व में कौन सा स्थान है

उत्तर :  7

क्षेत्रफल के हिसाब से भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है.भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है. भारत से बड़े देशों में रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राज़ील, और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. चीन का क्षेत्रफल 9,596,961 वर्ग किलोमीटर है और यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है

 

2 प्रश्न : भारत तथा चीन के बीच कौन सी विभाजन रेखा है

उत्तर : मैकमोहन रेखा – MC Mohan Line

भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा को मैकमोहन रेखा कहा जाता है.

 

3 प्रश्न : भारत के किस राज्य में केवल दो ज़िले है?

उत्तर : गोवा
भारत में ऐसा एक ही राज्य है जिसमें दो जिले हैं। वह राज्य है गोवा। गोवा में उत्तरी और दक्षिणी गोवा नामक दो जिले हैं। उत्तरी गोवा का मुख्यालय पणजी और दक्षिणी गोवा का मुख्यालय मडगांव है।

 

4 प्रश्न : दुनिया का सबसे बड़ा फल कौन सा है?

उत्तर : कटहल

कटहल को दुनिया का सबसे बड़ा फल कहा जाता है। इसका पूर्ण विकसित पौधा कई वर्षों तक पैदावार देता है।

 

5 प्रश्न : कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

उत्तर : 8 राज्यों से

गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.