बलरामपुर : फायर स्टेशन निर्माण स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Voice of News 24

17 Aug 2024 22:53 PM

तुलसीपुर (बलरामपुर) 

जनपद बलरामपुर क्षेत्र में निर्माण हो रहें फायर स्टेशन स्थल का जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने किया निरीक्षण। फायर स्टेशन के लिए किस क्षेत्र के स्थान को चुना गया उपयुक्त? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शनिवार को जनपद बलरामपुर के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने तहसील तुलसीपुर में फायर स्टेशन के निर्माण हेतु ग्राम तुलसीपुर देहात में चयनित भूमि का स्थलीय सत्यापन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि क्या यह स्थान फायर स्टेशन के लिए उपयुक्त है। क्या यहां से क्षेत्र के सभी गलियों एवं मोहल्ले में आग पर काबू पाने के लिए पहुंचना आसान है? ऐसे अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल कर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

 

Balrampur News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]