Voice Of News 24
17 Aug 2024 22:27 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के स्लग- मेडिकल कॉलेज के ओपीडी गेट के बाहर छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले में मेडिकल कॉलेज के जूनियर व सीनियर डॉक्टरों द्वारा भारी संख्या में इकट्ठा होकर मेडिकल कॉलेज के बाहर कोलकाता में हुई घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया और डॉक्टरों ने बैनर पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की तथा अपनी एकजुटता दिखाते हुए मामले के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया। जूनियर डॉक्टरों द्वारा ओपीडी एवं अन्य कार्यों को बंद कर करके यह प्रदर्शन किया गया।
सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली अंतर्गत बांसी-नौगढ़ मार्ग के सोनखर चौराहे पर नशे में धुत तेज़ रफ़्तार बाइक सवार दो युवकों ने गाड़ी संख्याUP55AQ5066से ट्रेलर गाड़ी में पीछे से ठोक दिया,जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक सवार युवक जख्मी हो गए।तथा एक युवक की तो मौके पर ही मौत pic.twitter.com/lHAxgi5o4g
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2024
डॉक्टरों द्वारा वहां के शासन प्रशासन पर आरोप लगाया गया कि उनके द्वारा सही से कार्य नहीं किया जा रहा है और पीड़िता को न्याय दिलाने में देरी की जा रही है जिससे कि दोषियों को सजा मिले। इसके साथ ही साथ महिला डॉक्टरों ने भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होते हुए कहीं कि किस प्रकार से वह मेहनत करके समाज की सेवा करते हैं लोगों की जान बचाते हैं लेकिन इस घटना से अब उन्हें रात में कार्य करने से भय लगता है।
इस संबंध में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन ऐसी कोई खबर निकलकर सामने नहीं आ रही है कि जिससे लोगों का प्रदर्शन थम सकें।

















