निचलौल में दो महिनों से डाकघर में बैंक सर्वर की मात झेल रहे क्षेत्रवासी एवं स्थानीय कर्मचारी

Voice Of News 24 

17  Aug 2024 18:10 PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के निचलौल डाकघर का हाल-बेहाल। करीब दो महीनों से परेशानियों का सामना करने पर लोग मजबूर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के निचलौल डाकघर में समस्याओं का हल होने के बजाय बढ़ रही दो गुनी परेशानियां। क्योंकि करीब दो महीनों से बैंक के सर्वर न चलने के वजह से लोग परेशान हैं। इस परेशानी से केवल आम लोग ही नहीं बल्कि डाकघर के कर्मचारी भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

बार-बार कर्मचारियों के यह कहते कि सर्वर नहीं चल रहा है लोगों में कर्मचारियों के प्रति ही गुस्सा फूटने लगता है। जिसके कारण वहां के कर्मचारियों का भी हाल-बेहाल है।

दो महीनों से बैंक का सर्वर बंद पड़ा हुआ है, इसका सीधा सा मतलब लोगों द्वारा निकाला जा रहा सरकारी कामों के प्रति लापरवाही। जबकि इस प्रकरण के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया गया है, लेकिन जब समस्याओं के हल की बारी आती है तो केवल आश्वासन के तले ही इस मुसीबत को दबा दिया जाता है।

 

अब लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि इतने दिनों से बैंक का सर्वर बंद पड़ा है क्या ये दोबारा सही नहीं हो सकता तब देरी लग रही है? कि संबंधित उच्च अधिकारियों की लापरवाही के कारण देरी हो रही है।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.