उन्नाव : पुलिस अधीक्षक ने 12 उप निरीक्षकों का किया स्थानांतरण, चौकी प्रभारी भी बदले गए

Voice Of News 24 

17 Aug 2024 09:38 AM

उन्नाव में पुलिस अधीक्षक ने 12 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। जिसमें दो महिला उप निरीक्षक भी शामिल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उन्नाव में पुलिस अधीक्षक ने 12 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है।उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बदरका थाना अचलगंज बनाया गया है। गंगा बैराज थाना गंगा घाट के चौकी प्रभारी के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। छह उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन से अलग-अलग थानों में जिम्मेदारी दी गई है।

 

महिला उपनिरीक्षक रेखा दुबे को पुलिस लाइन से पुरवा थाना भेजा गया है। जबकि उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बदरका थाना अचलगंज बनाया गया है। उपनिरीक्षक सुब्रत नारायण को चौकी प्रभारी बदरका थाना अचलगंज से जन सूचना प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार उप निरीक्षक मानसिंह यादव को पुलिस लाइन से गंगा बैराज थाना गंगा घाट का चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक राजू कुमार को चौकी प्रभारी गंगा बैराज थाना गंगा घाट से चौकी प्रभारी कुरसठ थाना आसीवन बनाया गया है। उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह को चौकी प्रभारी कुरसठ थाना आसीवन से पुलिस लाइन भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक के आदेश से जारी की गई सूची में अर्चना शुक्ला को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली, तफूज अहमद को पुलिस लाइन से थाना बेहटा मुजावर, जितेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना बेहटा मुजावर, अजीत प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना माखी, इंद्रपाल सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना बेहटा मुजावर से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना मौरावां और योगेंद्र प्रताप सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना मौरावां से चौकी प्रभारी राजेपुर थाना फतेहपुर 84 बनाया गया है।

 

Lucknow News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.