Voice Of News 24
12 Aug 2024 23:47 PM
सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर में आजाद अधिकार सेना के जोनल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर हिंसा को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट में आजाद अधिकार सेना के जोनल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी को बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर हिंसा को लेकर ज्ञापन सौंपा।
आगामी स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ किया बैठकhttps://t.co/4TthfzDbOd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2024
आजाद अधिकार सेवा इस प्रतिवेदन के माध्यम से बांग्लादेश मामले में केंद्र सरकार की नीतियों के संबंध में विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार द्वारा स्पष्ट और सुदृढ़ नीति बनाकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा तथा भारत देश में उसके नाम पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने जाने के प्रयासों पर रोक लगाई जाने की मांग किया है।























