फरेंदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक महिला को गिरफ्तार समानों का बड़ा खेप किया बरामद

Voice Of News 24 

10 Aug 2024 22:45 PM

फरेंदा (महराजगंज)

जनपद महराजगंज के फरेंदा थाने की पुलिस को हाथ लगीं बड़ी सफलता की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अवैध कारो-बारी के खिलाफ अभियान के तहत में आज शनिवार की दोपहर फरेंदा थाने की पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार एक महिला कलावती पत्नी स्व. वकील निवासी कोल्हुई बाजार महराजगंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से कुल 144 पीस प्रति गत्ते के हिसाब से (20) गत्ता कोलगेट, प्रति गत्ते 72 पीस के हिसाब से (15) गत्ते पाड्स तथा प्रति गत्ते 72 पीस के ही हिसाब से (5) गत्ता क्लोजअप की खेप बरामद किया। और गिरफ्तार महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

Maharajganj News