सिद्धार्थनगर : विधायक विनय वर्मा ने अपने क्षेत्र में किया ऐसा काम जिससे प्रफुल्लित हुए किसान

Voice Of News 24 

10 Aug 2024 20:37 PM

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर में शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने बाढ़ से प्रभावित हुए फसलों के कारण निराश किसानों को अनुदान राशि के संदर्भ में चेक वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शनिवार को तहसील शोहरतगढ़ के सभागार में विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ अंतर्गत क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित किसानों के फसलों के क्षति होने के क्रम में मुआवजे से संबंधित कृषि निवेश अनुदान राशि का भुगतान का किसानों को विधायक विनय वर्मा ने प्रतीकात्मक चेक वितरित किया।

 

इस सुविधा से लाभान्वित होने वाले सभी लाभार्थियों को विधायक विनय वर्मा ने हार्दिक बधाई दिया। तथा शासन के इस पहल की सराहना किया।

Siddharthnagar news