Voice Of News 24
10 Aug 2024 19:37 PM
निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर के दौरान चार लोग हुए घायल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिला महाराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत निचलौल-झूलनीपुर मार्ग पर आज शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने से टक्कर के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
धानी बाजार में बेटे द्वारा की गई नादानी अब परिजनों को सतायेगी पूरी जिंदगानीhttps://t.co/InYoWSd7Zu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 10, 2024
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार अखिलेश (28) पुत्र रामनरायन व उनकी पत्नी गुड़िया (25) और पुत्र अविनाश (5) अपनी बाइक से इटहिया शिव मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान अमड़ी पुल नहर के पास विपरित दिशा से आ रही अखिलेश प्रजापति (25) की बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के द्वारा सभी घायलो को सीएचसी निचलौल ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।























