सिद्धार्थनगर : विधायक विनय वर्मा ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर का किया अचौक निरीक्षण, बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं से हुए रूबरू

Voice Of News 24 

10 Aug 2024 19:43 PM

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर के तरफ़ किया रुख़, अचौक निरीक्षण करने के बाद सुविधाओं का लिया जायजा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शनिवार को जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखण्ड शोहरतगढ़ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर का विधायक विनय वर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें विद्यालय में कुल 102 छात्र अध्ययनरत पाये जाने की जानकारी प्राप्त हुई। और शिक्षकों के संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा सभी शिक्षको की उपस्थित होने की सचना दी गई। निरीक्षण के दौरान विधायक विनय वर्मा ने गुवातापूर्ण शिक्षा और स्वस्थ एवं पोषण युक्त मिड डे मील के लिए निर्देशित किया गया।

 

साथ ही सभी बच्चों को मिल रहे सुविधाओं से रुबरू हुए। और उनके द्वारा सभी बच्चों से जब सुविधाओं के बारे में पूछा गया तो उनका सकारात्मक जवाब मिला। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा विधायक विनय वर्मा को छात्रों की संख्या के सापेक्ष कक्ष की आवयश्कता बताई गयी, जिसके संबंध में उनके द्वारा तत्काल प्रभाव में मंत्री के संज्ञान में डालकर जल्द से जल्द निर्माण हेतु आश्वासन दिया गया।

Siddharthnagar news