महराजगंज : पत्नी समेत तीन बच्चियों का लालन-पालन करने वाला पिता करेंट की चपेट में आकर तोड़ दिया दम

Voice of News 24 

01 Aug 2024 00:10 Am

सिसवा बाजार (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के कोठीभार थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक परिवार वालों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़। करेंट की चपेट में आने से इकलौता कमाऊ पिता की निकल गई जान। परिजनों के उड़ गए होश। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिला महराजगंज के सिसवा बाजार क्षेत्रांतर्गत कस्बे के कबीर नगर वार्ड कोठीभार निवासी एक ई-रिक्शा चालक करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कबीरनगर कोठीभार निवासी विनोद कसौधन (30) ई-रिक्शा चलकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार की शाम विनोद घर पर पंखा लगा रहे थे, तभी करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। जिसके बाद परिजन आनन फानन में लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार मृतक व्यक्ति ई-रिक्शा चला कर तीन बेटियों का पालन पोषण करता था। विनोद अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। पत्नी खुशबू बार-बार पति के शव से लिपट कर बेहोश हो जा रही थी।

 

अब दिलों की गहराईयों से यह सवाल उठता है कि, इकलौते कमाऊ पिता की मौत के बाद नन्हे-नन्हे बच्चों तथा पत्नी का कैसे होगा जीवन यापन? बच्चियों की कैसे होंगी परवरिश? केवल पिता के तस्वीर मात्र से ही कैसे होगा बेटी का कन्यादान? सबसे बड़ा सवाल।

maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.