Voice Of News 24
01 Jul 2024 01:51 AM
खड्डा बाजार ( कुशीनगर)
कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ धोखे से छेड़खानी और दुष्कर्म करने का किया गया प्रयास। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 दिन पूर्व अपनी 14 वर्षीय पुत्री को बाजार करने हेतु भेजी पुत्री बाजार कर के लौटते हुए एक उसके परिचित राजनीतिक पार्टी के नेता के घर के समीप कुछ खरीद रही थी, उक्त नेता ने उसके पुत्री को कहा कि चलो चाची से मिलवा दें तो नेता ने बहानेबाजी करते हुए लड़की को अपने घर के एक कमरे में बंद किया और गलत नियत से छेड़खानी करने लगा और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा, किसी तरह से मेरी पुत्री उसके चुंगल से छूट कर भागी और खाना पीना छोड़ दिया और लज्जावश किसी को नही बताई, काफी दबाव बनाने पर बेटी ने आपबीती बताई, गाँव मे इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है, महिला ने शनिवार को तहरीर दे कर कारवाई की मांग की है और पुलिस ने मामले को दुष्कर्म और पास्को एक्ट आदि धारा के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
इस संबंध में खड्डा थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि नृपेंद्र जायसवाल निवासी भुजौली बाज़ार के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।





















