खिताबी जीत के बाद विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास

Voice Of News 24 

30 Jun 2024 02:39 Pm

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक फाइनल मुकाबले में सात विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता। पूरे विश्वकप में अपनी फॉर्म से संघर्ष करते हुए विराट कोहली ने एक बार फिर साबित किया कि प्रशंसकों ने उन्हें ‘किंग कोहली’ कहा क्यों।आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में रोमांचक जीत के बाद कोहली ने अपने चाहने वालों को चौंकाते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। फाइनल मैच के पहले ओवर में उन्होंने तीन चौके लगाकर पारी का विस्फोटक आगाज किया।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली खिताबी जीत के बाद बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि यह उनका आखिरी टी20 विश्व कप है और वह युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। कोहली ने इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह दिया है, लेकिन वह आईपीएल में खेलते रहेंगे। भारत ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता।

Maharajganj News 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *