बलरामपुर: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हुए परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले मेधावियों को सम्मानित कर हौसले को किया गया बुलंद

Voice Of News 24 

30 Jun 2024 00:36 AM
बलरामपुर 

जनपद बलरामपुर के विकास भवन सभागार में शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के हौसले को उड़ान भरते हुए पुरस्कार के तौर पर भारी मात्रा में सामानों का किया गया वितरण। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से विकास भवन सभागार में शनिवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में टॉपर रहे 27 मेधावियों को टेबलेट, मेडल, प्रशस्तिपत्र व 21 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

सम्मान समारोह का शुभारंभ लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाकर किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी व जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को मेडल, प्रशस्तिपत्र, टैबलेट व 21 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

अच्छे अंक से यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा पास करने वाले छात्रों में तबस्सुम बानो, शिवम, मो. शाद, इंद्रेश कुमार, भावना यादव, रंजीत कुमार, सृष्टि सिंह, माही वर्मा, नैंसी त्रिपाठी, कमल शांत, लवकुश वर्मा व तबस्सुम बानो को सम्मानित किया गया। इसी तरह यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में उच्च प्राप्त प्राप्त करने वाले छात्रों में शिवम जायसवाल, अनविता पांडेय, अनवेष वर्मा, रोली वर्मा, नीलाक्षी देवी, सुमित तिवारी, शिवम मिश्रा व अनुज कुमार, रश्मि देवी, अवनीश कुमार वर्मा, सरिता वर्मा, अब्दुल रज्जाक, अनामिका वर्मा, मोहिनी कीर्ति व राघवेंद्र मनि त्रिपाठी सम्मानित हुए।

Balrampur News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.