
Voice Of News 24

30 Jun 2024 00:17 Pm
महाराजगंज
महराजगंज जनपद के अंतर्गत सिरसिया में एक स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और एक किशोर को जबरदस्त टक्कर मार दी। आगे की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर-महाराजगंज रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 सिरसिया गांव के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके ठोकर से सिरसिया गांव का निवासी किशोर पंकज कन्नौजिया की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे जिसमें सभी लोग सुरक्षित हैं।







