यूपी में आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप करने वाले होनहार विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Voice Of News 24 

29 Jun 2024 22:51 PM

महराजगंज 

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देशन में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को किया गया सम्मानित। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2024 में उत्तीर्ण प्रदेश व जनपद स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह महराजगंज कलेक्ट्रेट के बुद्धा सभागार मे आयोजित किया गया एन एन पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज लेहरा स्टेशन की छात्रा निधि यादव पुत्री श्री संजय यादव जो हाई स्कूल की परीक्षा में जिला टॉप करने व प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त करने सफल थी मुख्य विकास अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक के गरिमामय उपस्थिति में जिलाधिकारी के कर कमल द्वारा निधि यादव को एक लाख का चेक ,टैबलेट ,मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ,निधि यादव के सम्मानित होने पर विद्यालय परिवार व क्षेत्र के लोग बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं विद्यालय के प्रबंधक पंकज कुमार यादव ने सभी छात्र व छात्राओं को बड़ी सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने का शुभकामनाएं देते हुए ,सभी अध्यापकों ,अध्यापिकाओं तथा क्षेत्र के समस्त अभिभावक के प्रति आभार प्रकट किया.

Maharajganj News 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *