महराजगंज :पिकअप पलटने से आधा दर्जन मजदूरों की स्थिति गंभीर एवं दो की मौत

Voice Of News 24

29 Jun 2024 14:11PM

पनियरा (महाराजगंज) 

जनपद महराजगंज के थाना क्षेत्र पनियरा अंतर्गत पिकप के पलटने से भारी मात्रा में हुआ जान-माल का ख़तरा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार देवरिया से सिद्धार्थनगर आम तोड़ने जा रहे 11 मजदूरों से भरी पिकअप पनियरा क्षेत्र के बभनौली में शुक्रवार की रात लगभग 02:00 बजे सड़क पर जानवरों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पर सभी मजदूर देवरिया के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान रियासत अंसारी (45)पुत्र रोज मोहम्मद निवासी बरियारपुर टोला रामनगर, पीयूष यादव(22) पुत्र बिरजू यादव निवासी माधोपुर थाना रामपुर कारखाना देवरिया के बताए जा रहे हैं। मृतक शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.