महराजगंज:गड्ढे में पैर फिसलने से दो मासूमों की मौत

Voice Of News 24

29 Jun 2024 08:13 AM

कोठीभार (महराजगंज) 

महाराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत दो मासूम की पानी में डूबकर हुई मौत। कहां गए थे मासूम जिससे पानी में डूब गए और मौत हो गई? इसकी पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कोठीभार (महराजगंज) : शुक्रवार की देर शाम कोठीभार थाना क्षेत्र ग्राम चैनपुर के गांव में दो बच्चे खेलने गए थे जहां पर एक गड्ढे में पैर फिसलने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलतें ही गांव में कोहराम मच गया। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा चैनपुर निवासी अर्जुन मौर्या(10) पुत्र उदयभान मौर्य संजीत यादव(9) पुत्र अशोक यादव अपने गांव में आम की बगीचे की तरफ गए थे। वहीं पर स्थित गड्ढे में फिसल जाने से पानी के अंदर चले गए। बहुत देर बाद ग्रामीणों ने जब उस तरफ देखा तो दोनों का शव पानी में तैर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों का शव बाहर निकाल कर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए जहां पर दोनों को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। इस संदर्भ में कोठीभार थाना अध्यक्ष ने बताया हमें घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj news

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.