महराजगंज: बिजली पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Voice Of News 24 

28 Jun 2024 18:31 PM

नौतनवां

महराजगंज जिले के नौतनवां  थाना अंतर्गत ग्राम सभा भैसहियां पाठक में सड़क हादसा हुआ। घटना में बाइक चालक युवक की मौत की आसंका जताई गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। विस्तार से जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

खोरिया लक्ष्मीपुर मार्ग पर भैसहियां पाठक गांव होंडा लिवो बाइक असंतुलित होकर बिजली खंभे से टकरा गई। हादसे में युवक की हालत काफ़ी गंभीर हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची पुलिस के मौजूदगी में एंबुलेंस से तत्काल व्यक्ति को लक्ष्मीपुर CHC ले जाया गया है।
घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्राम सभा करैलिया निवासी संदीप गुप्ता उम्र लगभग (20) अपने परिवार का माझिल लड़का था । शुक्रवार को लगभग 03:20 बजे लड़का केराना का सामग्री लेकर अपने गांव करैला के तरफ जा रहा था लेकिन भैसहियां पाठक बीच गांव में नहर पर पुलिया के पास पोल से टकराने पर घटना घटित हुआ।

भैसहियां चौराहे से सामना लेकर बाइक से वापस गांव करैलिया लौटते समय भैसहियां गांव में पुल के पास केशव के घर के आस पास बाइक असंतुलित होकर सड़क के सटे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। सिर पर गंभीर चोट आने के चलते वह घायल होकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने घायल को CHC लक्ष्मीपुर पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने संदीप को मृत्यु घोषित कर दिया।
घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Maharajganj News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.