आनंद नगर रेलवे स्टेशन के परिसर में दुकान लगा रहे दुकानदारों पर जीवन यापन के आधार पर ही मंडराया खतरा, जाने पूरा मामला

Voice Of News 24 

28 Jun 2024 15:16 PM

आनंद नगर (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के अंतर्गत आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर दुकान लगा रहे दुकानदारों को दुकान हटाने के लिए जारी किया गया नोटिस। क्या है इस मामले की पूरी सच्चाई पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शुक्रवार को जनपद महाराजगंज के आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन की सभी दुकानों को खाली कराया जा रहा है जिससे दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। दुकानदारों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। बताते चलें कि यह सभी दुकानदार बहुत लंबे समय से दुकानों को पटटा पर लेकर अपना जीवन यापन कर रहे थे उन्हें अब अपने पुनर्वास के साथ ही अपने परिजनों,बच्चों के आवश्यकताओं की पूर्ति करने की चिंता और दिल को गहरी आघात पहुंचा रही है।

 

जारी किए गए नोटिस में कुल 18 शामिल दुकानदार में से कुछ दुकानदार इस प्रकार हैं :

अशोक चौरसिया,अदालत चौरसिया, केदारनाथ,मुरली मनोहर मिश्र, दीनानाथ,क्रिश्चियन जायसवाल,एहसान उल हक,आनंद चौरसिया,कैलाश जायसवाल,विंध्याचल मद्धेशिया, दयाराम यादव,मुकेश सिंधी,हीरालाल, रमजान,दुर्गेश अग्रहरि आदि।
उपरोक्त दुकानदार लगभग 70 वर्षों से अपनी दुकान चला रहे थे अब अचानक खाली होने से उन्हें अपने संकटग्रस्त भविष्य की चिंता सता रही।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.